तीसरे पति को छोड़ लिव-इन में थी लुटेरी दुल्हन:फंसाकर चौथी शादी की थी तैयारी, रोते हुए बोली- झूठे सबूत बनाए, जलकर मर जाऊंगी

Nov 22, 2026 - 07:09
0
तीसरे पति को छोड़ लिव-इन में थी लुटेरी दुल्हन:फंसाकर चौथी शादी की थी तैयारी, रोते हुए बोली- झूठे सबूत बनाए, जलकर मर जाऊंगी
कानपुर में तीसरी शादी कर 16 लाख के जेवरात और कैश लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन प्रगति विश्वकर्मा के कारनामे सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। तीन शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन चौथे युवक को शिकार बनाने की तैयारी में थी, जिसके साथ वह लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी लोकेशन तलाशते हुए उसके ठिकाने पर पहुंची तो वह एक युवक के साथ मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रगति करीब चार महीने से उसके साथ लिव–इन में रह रही थी। दोनों जल्द ही शादी करने की प्लानिंग में थे। युवक ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी प्रगति से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि युवती का अगला शिकार युवक होने वाला था। गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने प्रगति के मोबाइल की जांच की तो उसके मोबाइल से तीनों पतियों की फोटो मिली, जिनको उसने अपना शिकार बनाया था। शनिवार शाम बर्रा पुलिस आरोपी दुल्हन व उसके परिजनों को जेल लेकर जाने लगी, तो वह थाने में फफक पड़ी और चिल्लाते हुए बोली कि– मेरे खिलाफ झूठे तथ्य पेश किए गए हैं, अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं यहीं जलकर मर जाऊंगी… जून 2026 को मायके चली गई थी आरोपी दुल्हन बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि डी-ब्लाक विश्व बैंक निवासी आटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा की शादी 18 मई 2025 को जूही लाल कालोनी निवासी प्रगति से गोविंद नगर के करन बैंक्वेट हाल में हुई थी। विशाल का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद ही 18 जून 2026 को प्रगति करीब 15 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये लेकर मायके चली गई। काफी तलाश और छानबीन के बाद उसे पता चला कि प्रगति पहले भी दो शादियां कर चुकी है और इसकी जानकारी उससे छिपाई गई। प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से हुई थी। इसके बाद 23 जून 2017 को उसने इटावा निवासी सुमित बाथम से दूसरी शादी कर ली। यह भी आरोप है कि 13 अगस्त 2026 को वह अपने छोटे भाई के साथ प्रगति के पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा के घर पहुंचा और पूर्व की शादियां छिपाने पर जवाब मांगा। इस पर परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। प्रगति की मां ने मामला दबाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। इनकार पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद सर्वेयर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में सामने आया कि आरोपी प्रगति तीसरे पति को छोड़कर चौथे युवक के साथ लिव–इन रिलेशनशिप में रह रही है। इस पर जूही लाल कालोनी निवासी प्रगति के साथ उसे गोद लेने वाले पिता अशोक विश्वकर्मा, मां सीमा और अर्रा केडीए कालोनी में रहने वाली सगी मां सोमवती, मौसी कोमल और मौसा शरद सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। अशोक और सीमा रिश्ते में प्रगति के मौसा-मौसी भी हैं। वहीं उसकी एक अन्य मौसी ललिता और मामी गोमती विश्वकर्मा अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि यह पूरा एक गैंग है, जो सीधे–साधे लोगों को अपने जाल में फंसाता है और गिरोह की महिला मेंबर से उनकी शादी कराता था। शादी के बाद महिला और उसके गिरोह के लोग सुनियोजित योजना के तहत जेवरात और कैश लेकर चले जाते थे। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति पर दबाव बनाकर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर वसूली करते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User