नाबालिग से झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने की छेड़छाड़:बिसंडा पुलिस ने आरोपी परशुराम को पवई बस स्टैंड से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Sep 25, 2026 - 21:20
0
नाबालिग से झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने की छेड़छाड़:बिसंडा पुलिस ने आरोपी परशुराम को पवई बस स्टैंड से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ झाड़-फूंक के नाम पर गलत हरकत करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे पवई बस स्टैंड से पकड़ा। मीडिया सेल ने गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दी। तबीयत खराब होने पर मां तांत्रिक के पास लेकर गई थी मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक नाबालिग की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उसकी मां इलाज के लिए उसे आरोपी तांत्रिक परशुराम के पास झाड़-फूंक कराने लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने आरोप लगाया कि झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने उसके साथ गलत हरकत की। घटना के बाद उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस नाबालिग की मां की सूचना पर बिसंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पवई बस स्टैंड से किया गिरफ्तार शुक्रवार, 25 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पवई बस स्टैंड के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परशुराम पुत्र मथुरिया, निवासी इटरा मिलौली, थाना बिसंडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी तांत्रिक के तौर पर झाड़-फूंक करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग से जुड़े इस मामले की जांच शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User