कन्नौज हादसे में मारे गए अरमान को सुपुर्द-ए-खाक किया:नमाज के बाद निकला जनाजा, फतेहपुर के दो छात्रों की जान गई थी
फतेहपुर के खागा तहसील क्षेत्र के गहुरे गांव निवासी रियाज अहमद के बेटे अरमान की मंगलवार को कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देर रात उसका शव गांव पहुंचा। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नमाज के बाद परिवार के लोगों ने नम आंखों से अरमान को सुपुर्द-ए-खाक किया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में मारी थी टक्कर कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। यह बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। बस में 50 छात्र समेत कुल 60 लोग सवार थे। सभी आगरा में पिकनिक मनाने के बाद कौशांबी लौट रहे थे। बस मंगलवार रात 12 बजे आगरा से रवाना हुई थी।
बुधवार सुबह करीब 6 बजे ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बच्चों को शौच कराने के लिए बस रोकी गई थी। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
फतेहपुर के दो छात्रों की गई थी जान इस हादसे में फतेहपुर के दो हाईस्कूल के छात्रों की भी मौत हुई थी। मृतकों में धाता ब्लॉक के जहांगीर नगर गहुरे निवासी अरमान शामिल थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। मां सोनी और वाहन चालक पिता रियाज अहमद का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटे भाई अब्दुल रहमान भी सदमे में हैं। दूसरे मृतक छात्र जैद अहमद जिले के सरवनपुर नेदौरा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। उनके घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जैद के पिता रियाज अहमद किसान हैं। मां अंजुम बानो और दो छोटे भाइयों सैम व अदनान का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद दोनों गांवों में मृतकों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)