नोएडा पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर:लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, जय रविंदर गौड़ को नोएडा की कमान

Nov 27, 2026 - 14:14
0
नोएडा पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर:लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, जय रविंदर गौड़ को नोएडा की कमान
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का तबादला कर उन्हें गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद में तैनात जय रविंदर गौड़ को नोएडा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नीतू काद्यान का तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त सुनीति को पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ भेजा गया है। पुलिस विभाग में किए गए इन फेरबदल के तहत गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User