नशे में पिता को दीं गालियां, खुद फंदे पर झूला:पिता से बोला - इस उम्र में मत करिए मजदूरी; गुजरात में करता था नौकरी, कुछ दिन पहले लौटा था कानपुर

Nov 11, 2026 - 13:30
0
नशे में पिता को दीं गालियां, खुद फंदे पर झूला:पिता से बोला - इस उम्र में मत करिए मजदूरी; गुजरात में करता था नौकरी, कुछ दिन पहले लौटा था कानपुर
कानपुर के नर्वल में शराब के आदी एक युवक ने मंगलवार देर रात घर के बाहर आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी शर्ट उतारी और उसी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं मिली तो परिजन उसे खोजने निकले। घर के पीछे आम के पेड़ से उसका शव लटका देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची नर्वल पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो महीने पहले गुजरात से घर आया था युवक नर्वल थाना क्षेत्र के अखरी गांव निवासी सुंदरलाल प्राइवेट मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी शिवदेवी, चार बेटे प्रवीन, प्रदीप, संदीप और संजय के अलावा चार बेटियां हैं। मृतक प्रदीप कुमार (23) गुजरात में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले ही वह वहां से कानपुर अपने घर आया था। परिजनों के मुताबिक प्रदीप को शराब पीने की लत थी। पिता को काम पर जाने से रोक रहा था बड़े भाई प्रवीन ने बताया कि मंगलवार सुबह पिता सुंदरलाल मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान प्रदीप ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आप इस उम्र में काम पर मत जाइए। आपको काम करते देखकर उसे अच्छा नहीं लगता। हालांकि पिता उसकी बातों को नजरअंदाज कर काम पर चले गए। शाम को जब पिता मजदूरी करके घर लौटे तो प्रदीप शराब के नशे में था। वह पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। पिता खाना खाने के बाद सोने चले गए, जबकि प्रदीप गाली-गलौज करता हुआ घर के पीछे चला गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User