आगरा में 39 दरोगाओं के तबादले:कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले, रिक्की पूनिया सदर से बल्केश्वर गए
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार को उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई। पुलिस उपायुक्त नगर रविन्द्र कुमार ने 39 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें कई थानों और चौकियों पर तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में सदर बाजार चौकी प्रभारी रिक्की पूनिया पर मारपीट के आरोप लगे थे। उनका नाम भी तबादला सूची में शामिल है। जारी सूची के अनुसार, फारुख खान को रकाबगंज से गोकुलपुरा चौकी, अजय दांगी को ट्रांस यमुना से अलकापुरी चौकी, कुलदीप कुमार को जगदीशपुरा से डिवीजन चौकी और दीपक कुमार मिश्रा को जगदीशपुरा से बोदला चौकी भेजा गया है। प्रशांत सिंह को रिंग रोड चौकी, सचिन उपाध्याय को फैक्ट्री एरिया चौकी, अखिलेश दीक्षित को रुनकता चौकी और पवन कुमार को पदम प्राइड चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। महिला दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव
महिला उपनिरीक्षक मोनिका तोमर, शिवानी बंसल और शुकुन यादव के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। तीनों को महिला थाने के अंतर्गत अलग-अलग चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज कुमार को ताजगंज से अवधपुरी चौकी, अमित कुमार को शाहगंज से सराय ख्वाजा चौकी, सुयश सिंह को सदर से डिवीजन चौकी और गौरव कुमार वर्मा को शाहगंज से बसई चौकी भेजा गया है। इसके अलावा ललित कुमार को नगर जोन पुलिस लाइन से नीतिबाग चौकी, गजेंद्र सिंह को सदर से डिवीजन चौकी और गौरव गुप्ता को रिंग रोड चौकी से ताजमहल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में राजकुमार व्यास, रिक्की पूनिया, कृष्ण कुमार, विश्वजीत, गौरव यादव, राकेश बाबू, राजीव कुमार, पतंजलि आर्य, आकाश धामा और रूपक कुमार समेत अन्य उपनिरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)