नवाबगंज में गोवर्धन पूजा:विधायक डॉ. एमपी आर्य बोले- गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहें लोग

Nov 11, 2026 - 08:24
0
नवाबगंज में गोवर्धन पूजा:विधायक डॉ. एमपी आर्य  बोले- गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहें लोग
बरेली के नवाबगंज में गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र 121 नवाबगंज के विकासखंड भदपुरा अंतर्गत ग्राम मधुनगला स्थित वृहद गौशाला में गौपूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन कर उन्हें गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीगोवर्धन जी से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति में पूजनीय हैं। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से गौसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गन्ना विकास समिति नवाबगंज के चेयरमैन निर्भय गंगवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता जमुना प्रसाद कश्यप, केहरी सिंह, सेक्टर संयोजक भानु गंगवार, विधायक प्रतिनिधि रोहित गंगवार, ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह गंगवार, सुमित गंगवार, सौरभ सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User