ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा पुरानी स्थिति में पंहुचेगी:आजमगढ़ में 200 से ज्यादा सभाएं करने का दावा
बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंबेडकरनगर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया। जहूराबाद सीट छोड़कर अकबरपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया।
राजभर ने कहाकि उनका मकसद सपा को उसकी पुरानी स्थिति में पहुंचाना और उसका अहंकार खत्म करना है। सपा नेता राम अचल राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला समय बताएगा।
मीडिया से बातचीत में राजभर ने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय सपा-कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर सिमट गया था। उनके मुताबिक, 2022 में सवा सौ सीटें मिलने के बाद सपा में अहंकार आ गया है। लखनऊ में कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च पर राजभर ने कहा कि संविधान खतरे में नहीं है, बल्कि कांग्रेस खुद खतरे में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को भाव नहीं दे रही और जनता का भी उसे साथ नहीं मिल रहा।
आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर चल रही चर्चाओं पर राजभर ने कहा कि वह पिछले तीन साल से जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर चौपाल और जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा सभाएं करने का दावा किया।
राजभर ने कहा कि उनका उद्देश्य समाजवादी पार्टी के गढ़ को खत्म करना है। उनके बयान के बाद अकबरपुर विधानसभा सीट को लेकर जिले की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)