6 ट्रेनों का कप्तानगंज में ठहराव रद्द:गोरखपुर रूट काम की वजह से 4 का रूट बदला, रेलवे ने जारी किया ट्रेनों का शेड्यूल

Nov 26, 2026 - 07:51
0
6 ट्रेनों का कप्तानगंज में ठहराव रद्द:गोरखपुर रूट काम की वजह से 4 का रूट बदला, रेलवे ने जारी किया ट्रेनों का शेड्यूल
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर छावनी-पनियहवा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते रेलवे ने 6 ट्रेनों का कप्तानगंज जंक्शन (CPJ) पर ठहराव निरस्त कर दिया है। वहीं, 4 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेनों के ठहराव में बदलाव और रूट डायवर्जन की व्यवस्था 18 दिसंबर तक लागू रहेगी। इससे कप्तानगंज और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इन 6 ट्रेनों का कप्तानगंज में ठहराव निरस्त 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस: 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को कप्तानगंज में नहीं रुकेगी। 19623 मदनगंज-दरभंगा एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को ठहराव निरस्त रहेगा। 14028 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस: 12 दिसंबर को कप्तानगंज में नहीं रुकेगी। 19725 खातीपुर-दरभंगा एक्सप्रेस: 12 और 15 दिसंबर को ठहराव निरस्त रहेगा। 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को कप्तानगंज में नहीं रुकेगी। 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर को ठहराव निरस्त रहेगा। इन 4 ट्रेनों का बदला रहेगा रूट 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस: 15 और 16 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के बजाय गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। 19726 दरभंगा-खातीपुर एक्सप्रेस: 17 और 18 दिसंबर को सीतामढ़ी-नरकटियागंज-कप्तानगंज-गोरखपुर के बजाय सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर होकर चलेगी। 19725 खातीपुर-दरभंगा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी के बजाय गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलेगी। 19038 बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: 18 दिसंबर को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के बजाय मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर होकर चलेगी। यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर जांचें रेलवे के इस बदलाव का असर खासकर कप्तानगंज जंक्शन पर चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन का ठहराव और परिवर्तित रूट जरूर जांच लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User