फेसबुक पोस्ट में पूर्व विधायक को टैग करने पर शिकायत:एसपी से से अकाउंट चलाने वाले पर कार्रवाई की मांग, अभद्र टिप्पणी कर रहा था

Nov 12, 2026 - 15:57
0
फेसबुक पोस्ट में पूर्व विधायक को टैग करने पर शिकायत:एसपी से से अकाउंट चलाने वाले पर कार्रवाई की मांग, अभद्र टिप्पणी कर रहा था
रायबरेली में सरेनी सीट से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने फेसबुक पर उनके नाम को टैग कर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की शिकायत एसपी से की है। उन्होंने संबंधित फेसबुक अकाउंट के संचालक की पहचान कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को फेसबुक पर विकास सिंह नाम से संचालित अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसमें अशोक कुमार सिंह का नाम जोड़कर उन्हें टैग किया गया था। पूर्व विधायक ने कहा कि पोस्ट में की गई टिप्पणी से उनका कोई संबंध नहीं है और न ही वे इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी को सामाजिक मर्यादा और नारी सम्मान के खिलाफ बताया। शिकायत में कहा गया है कि पोस्ट में उनका नाम जोड़े जाने से लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है। पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्हें सवालों और टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। साइबर सेल से जांच कराने की मांग पूर्व विधायक ने एसपी से मांग की है कि साइबर सेल के माध्यम से फेसबुक अकाउंट की वास्तविकता और उसके संचालक की पहचान कराई जाए। संबंधित पोस्ट, टैगिंग और अकाउंट की गतिविधियों की तकनीकी जांच कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं। उन्होंने बिना अनुमति आपत्तिजनक पोस्ट में टैग किए जाने के पीछे के उद्देश्य की भी जांच कराने की मांग की है। दोष मिलने पर कार्रवाई की मांग शिकायती पत्र में कहा गया है कि जांच में फर्जीवाड़ा, प्रतिरूपण, मानहानि या कोई अन्य संज्ञेय अपराध सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी की प्रतिष्ठा को अनुचित रूप से प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कानूनी रोक लगवाना है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User