पहरा गांव में मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर केस:लाठी-डंडों से हमले के आरोप; पिता-पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस FIR
महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज की है।
घटना 10 नवंबर, मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। पहले पक्ष के सौरभ पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि रामकुमार वर्मा, उनके बेटे संगम और सागर तथा राकेश उनके परिवार से आए दिन गाली-गलौज करते हैं।
सौरभ के मुताबिक, घटना के दिन जब वह काम पर गए थे, तब चारों आरोपी उनके घर पहुंचे और उनकी मां गोमती तथा बहन दिव्या को लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के रौनक परिहार को भी पीटकर घायल कर दिया। सौरभ ने रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया।
इस शिकायत पर पुलिस ने रामकुमार, उनके बेटों संगम और सागर तथा राकेश के खिलाफ BNS की धारा 352, 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष की सावित्री पत्नी रामकुमार ने आरोप लगाया कि सौरभ, पवन, लवकुश विश्वकर्मा और रौनक परिहार उनके घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की और उनके पति, बेटी आरती तथा बेटे सागर समेत चार लोगों को लाठी-डंडों से पीटा।
इस शिकायत पर पुलिस ने सौरभ, पवन, लवकुश और रौनक के खिलाफ BNS की धारा 352, 115(2) और SC-ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतों के आधार पर जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)