सहारनपुर में नशा करने से रोकने पर युवक को पीटा:जान से मारने की धमकी का आरोप; केस दर्ज
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अपने प्लॉट पर नशा करने से रोकना दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा। हमले में युवक के चेहरे, माथे और शरीर पर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। चंद्र विहार कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की शाम वह मानकमऊ स्थित एकता विहार कॉलोनी में नहर की पटरी के पास अपने प्लॉट पर गया था। वहां नया बांस मानकमऊ निवासी रहमान और इसरत अपने कुछ साथियों के साथ बैठे थे। आरोप है कि सभी प्लॉट पर नशा कर रहे थे। शाहनवाज ने जब उन्हें अपने प्लॉट पर नशा करने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके चेहरे, माथे और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। लोगों ने बचाया तो जान से मारने की धमकी दी पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने धमकी दी कि अगली बार मौका मिला तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद शाहनवाज ने कुतुबशेर थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने रहमान, इसरत और उनके अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)