फतेहपुर में पटाखा दुकानें शहर से बाहर लगाई गईं:मोदी मैदान और लोधीगंज के पास 100 दुकानें लगीं, 400 पुलिसकर्मी तैनात
फतेहपुर में इस बार दीपावली पर पटाखा दुकानें शहर से बाहर लगाई गई हैं। जिला प्रशासन ने मोदी मैदान और लोधीगंज के पास 100 दुकानों को मंजूरी दी है। सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पिछले साल महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज परिसर में आग लगने से करीब 100 दुकानें जल गई थीं। इसके बाद प्रशासन ने शहर के भीतर पटाखा मंडी लगाने पर रोक लगा दी। नई जगह शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर है। दुकानदारों का कहना है कि दूरी के कारण ग्राहक मंडी तक नहीं पहुंच रहे हैं और त्योहार के समय भी बिक्री सुस्त है। विक्रेताओं के मुताबिक, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नई पटाखा मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और आग से बचाव के इंतजाम रखने के निर्देश दिए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मंडी में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए करीब 400 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)