फतेहपुर पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों को दी चेतावनी
फतेहपुर | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को फतेहपुर थाना पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए ने किया। इस दौरान जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर पुलिस ने दोपहिया एवं अन्य वाहन चालकों को रोककर आवश्यक जांच की।अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा वाहन के आवश्यक कागजात साथ नहीं रखने वाले चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)