अधिकार मित्रों ने दी निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी
फतेहपुर| प्रखंड के पालोजोरी गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े अधिकार मित्रों ने घर-घर जाकर कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत विश्वजीत पाल, प्रभाष हेंब्रम, जगत मोहन महतो और मौसमी कुमारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई गई। ग्रामीणों को स्पॉन्सरशिप योजना, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी दी गई। बुजुर्गों को भरण-पोषण अधिनियम के प्रावधान बताए गए। अपराध पीड़ितों के लिए मुआवजा योजना पर भी जानकारी दी गई। अधिकार मित्रों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा ले सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)