फूलपुर के एसडीएम ने दो लेखपालों को किया निलंबित:जमीन पर अवैध कब्जा करवाने का आरोप, कानूनगो को कारण बताओ नोटिस

Nov 12, 2026 - 21:11
0
फूलपुर के एसडीएम ने दो लेखपालों को किया निलंबित:जमीन पर अवैध कब्जा करवाने का आरोप, कानूनगो को कारण बताओ नोटिस
प्रयागराज जनपद की फूलपुर तहसील के एसडीएम हीरालाल सैनी ने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करवाने के आरोपों के चलते दो लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, मामले में गलत और भ्रामक सूचना देने वाले एक कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने बताया कि चक अमानुल्लाह उर्फ चकमुदन के क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार सिंह पर ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा न रोक पाने और मिलीभगत के गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। इसी प्रकरण में क्षेत्रीय कानूनगो राजेंद्र प्रसाद द्वारा भी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। क्रॉस जांच के लिए भेजे गए सिसई सिपाह क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा की कार्यप्रणाली भी संदेहास्पद पाई गई। जांच के दौरान उच्चाधिकारियों को भ्रामक सूचना देने के मामले में उन्हें भी कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। निर्वाचन कार्यों में शिथिलता और मुख्यालय छोड़ने पर भी गिरी गाज हसनपुर कोरारी क्षेत्र के लेखपाल मनोज कुमार यादव को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर राजस्व कार्यों की अनदेखी करने, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में गंभीर शिथिलता बरतने और बिना किसी उच्चाधिकारी की अनुमति के तहसील मुख्यालय छोड़ने का आरोप है। एसडीएम हीरालाल सैनी की इस ताबड़तोड़ और सख्त कार्रवाई से तहसील क्षेत्र के लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User