फर्रुखाबाद में करवाचौथ के दिन विवाहिता की मौत:खाना बनाने को लेकर सास से हुई थी कहासुनी, कमरे में फंदे पर लटकी मिली
फर्रुखाबाद में कमालगंज थाना क्षेत्र के बसा नगला गांव में गुरुवार को करवाचौथ के दिन मंगला (नाम) की फंदे पर लटकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगला की शादी करीब दो साल पहले अवनीश से हुई थी। उसकी बुआ कमालगंज क्षेत्र के सबलपुर गांव में रहती हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं और मंगला के मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शाम करीब साढ़े चार बजे गांव पहुंचे। मंगला की सास विमला देवी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर बहू से कहासुनी हुई थी। उनके मुताबिक, इसके बाद मंगला ने फंदा लगा लिया। वहीं, पति अवनीश ने कहा कि उसका मंगला से कोई विवाद नहीं हुआ था। अवनीश पिछले कई महीनों से हरिद्वार में निजी नौकरी करता था और मंगला को भी अपने साथ रखता था। करीब आठ दिन पहले ही दोनों हरिद्वार से घर लौटे थे। बताया गया कि मंगला करवाचौथ का व्रत रख रही थी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कमालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)