प्रतापगढ़ में विकसित भारत युवा संवाद:वरुण प्रताप ने समझाई एसआईआर प्रक्रिया, छात्रों ने ली मतदाता जागरूकता शपथ

Nov 05, 2026 - 21:32
0
प्रतापगढ़ में विकसित भारत युवा संवाद:वरुण प्रताप ने समझाई एसआईआर प्रक्रिया, छात्रों ने ली मतदाता जागरूकता शपथ
प्रतापगढ़ के पीजी कॉलेज पट्टी में माई भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता यूथ आइकॉन वरुण प्रताप सिंह ने पीपीटी के माध्यम से ‘अपने वोट को जानें’ विषय पर जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर की आवश्यकता, उद्देश्य और चरणबद्ध प्रक्रिया को समझाया। वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया जरूरी है। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मतदान अधिकार के साथ नागरिक जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User