मिर्जापुर में 21 मतदेय स्थल घटे,2237 बूथों पर होगा मतदान:5 विधानसभा क्षेत्रों के बूथों के सम्भाजन प्रस्ताव को दी मंजूरी
मिर्जापुर में भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आयोग की स्वीकृति के बाद जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 2258 से घटकर 2237 हो गई है। इस तरह कुल 21 मतदेय स्थल कम हुए हैं। वहीं, मतदान केंद्रों की संख्या भी 1344 से घटकर 1336 रह गई है। चार नवंबर को आयोग ने किया अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग ने चार नवंबर 2026 को मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को अनुमोदित किया। यह प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के माध्यम से भेजा गया था। स्वीकृति के बाद जिले में विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों और मतदान केंद्रों का नया विवरण जारी किया गया है। छानबे में एक बूथ बढ़ा, मझवां में 10 घटे विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के मुताबिक, छानबे (अ.जा.) में मतदेय स्थलों की संख्या 462 से बढ़कर 463 हो गई है। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 305 ही रहेगी। मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थल 451 से घटकर 443 और मतदान केंद्र 197 से घटकर 194 हो गए हैं। मझवां में मतदेय स्थलों की संख्या 474 से घटकर 464 रह गई है, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 262 बनी रहेगी। इसी तरह चुनार में मतदेय स्थल 426 से घटकर 424 और मतदान केंद्र 277 से घटकर 276 हो गए हैं। मड़िहान में मतदेय स्थलों की संख्या 445 से घटकर 443 और मतदान केंद्र 303 से घटकर 299 रह गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन मिलने के बाद मतदेय स्थलों का नया विवरण जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)