यूनिटी कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता:नवाब हाउस और राधाकृष्णन हाउस ने संयुक्त रूप से जीती चैंपियन ट्रॉफी

Nov 05, 2026 - 21:32
0
यूनिटी कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता:नवाब हाउस और राधाकृष्णन हाउस ने संयुक्त रूप से जीती चैंपियन ट्रॉफी
लखनऊ के यूनिटी कॉलेज में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अली अकबर और विशिष्ट अतिथि रोशन तकी व वसीम अब्बास की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘हमें एक कैशलेस समाज बनना चाहिए’ और कनिष्ठ वर्ग ने ‘स्मार्टफोन हमें मानसिक रूप से निष्क्रिय बना रहे हैं’ विषय पर अपने विचार रखे। यास्मीन नकवी और सबीहा सलमान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सचिव नजमुल हसन रिज़वी, प्रबंधक डॉ. एस. कल्बे सिब्तैन नूरी और प्रधानाचार्या शबाना अहमद मौजूद रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की सराहना की। प्रतियोगिता में नवाब मोहम्मद अली शाह हाउस और डॉ. राधाकृष्णन हाउस ने संयुक्त रूप से चैंपियन ट्रॉफी जीती। प्रधानाचार्या के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User