प्रयागराज के कोरांव में तैनात 24 कर्मचारियों पर कार्रवाई:शिकायतों के निस्तारण में की लापरवाही, 51 मामलों की जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी
प्रयागराज की कोरांव तहसील में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 24 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछली तहसील दिवस में निपटाए गए 51 मामलों की जांच 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराई थी। इनमें 28 मामलों में शिकायतकर्ताओं का फीडबैक असंतोषजनक मिला। डीएम ने सतही रिपोर्ट देने वाले कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। संतोषजनक रिपोर्ट नहीं देने वालों को कारण बताओ नोटिस और चेतावनी जारी करने को कहा गया है। कोरांव तहसील के लेखपाल राघवेन्द्र कुमार यादव, अजय कुमार सिंह पटेल, शुभम कुमार मिश्रा, दलजीत सिंह और अतुल तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। लेखपाल विश्व प्रकाश, दुर्गेश प्रसाद, ज्ञानेन्द्र प्रताप और रवि शंकर सरोज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना कोरांव के उप निरीक्षक शिव शंकर यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उप निरीक्षक शशी प्रकाश यादव को चेतावनी दी गई है। उप निरीक्षक दीपक राजपूत, आशीष सिंह और निहाल गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, कोरांव के अवर अभियंता अजय कदम और लघु डाल नहर खंड के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार सरोज को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। विद्युत उपकेंद्र कोरांव के अवर अभियंता अविनाश कुमार यादव को चेतावनी दी गई है। प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सत्यवीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरांव की ग्राम विकास अधिकारी अंजू पटेल को चेतावनी दी गई है। ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार, ग्राम विकास अधिकारी आनन्द मोहन सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। चकबंदी अधिकारी राम तिलक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)