फतेहपुर में दो सड़क हादसों में दो दंपतियों की मौत:एक हादसे मे मासूम बच्ची बची; दूसरे में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी

Nov 21, 2026 - 23:44
0
फतेहपुर में दो सड़क हादसों में दो दंपतियों की मौत:एक हादसे मे मासूम बच्ची बची; दूसरे में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
फतेहपुर में शनिवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो दंपतीयों की मौत हो गई। एक हादसे में दंपती की तीन साल की बेटी सुरक्षित बच गई। दोनों हादसे शाम 6 से 7 बजे के बीच हुए। एक दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे दंपती की बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने दूसरे हादसे के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दावत से लौट रहे दंपती की मौत, बेटी सुरक्षित बची पहला हादसा बकेवर थाना क्षेत्र में कश्मीरी मोड़ के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। महफूज आलम (45) अपनी पत्नी बेबी (40) और तीन साल की बेटी आतिमा के साथ कश्मीरी गांव में दावत में शामिल होने गए थे। वहां से तीनों बाइक से जहानाबाद लौट रहे थे। कश्मीरी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महफूज और बेबी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्ची सुरक्षित बच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी बिंदकी ले जाया जा रहा था। रास्ते में बेबी की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान महफूज ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। तिलक समारोह में जा रहे दंपती को ट्रक ने कुचला दूसरा हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ। मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर मजरे धर्मपुर गांव निवासी मुरली मनोहर चौहान (50) अपनी पत्नी हीरावती (45) के साथ बाइक से मोहम्मदपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शाह कस्बे के पास फतेहपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दंपती के दो बेटे सनी सिंह और राहुल सिंह हैं। माता-पिता की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User