12वीं का छात्र बिड़हर पुल से नदी में कूदा:घरवालों की डांट के बाद घर से निकला था, भाई की शादी की तैयारी
अम्बेडकरनगर में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 12वीं का छात्र ने बिड़हर पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस और एनडीआरएफ संयुक्त रूप से नदी में उसकी तलाश कर रही हैं। घरवालों की डांट से नाराज था छात्र कटका थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव निवासी प्रदीप कुमार गिरी का बेटा प्रभात गिरी (17) कक्षा 12 में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम किसी बात को लेकर घरवालों ने उसे डांट दिया था। इससे वह नाराज था। मंगलवार को उसके चचेरे भाई की शादी भी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। सुबह सात बजे पुल पर पहुंचा, नदी में लगाई छलांग मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रभात बिड़हर पुल पर पहुंचा। कुछ देर वहां रुकने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के बाद एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा सूचना पर जहांगीरगंज थानाध्यक्ष रितेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर तलाश कराने के बाद एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम नदी के संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। छात्र की तलाश में अभियान जारी थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)