प्रयागराज में STF का बड़ा एक्शन:85.50 लाख का 342 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Nov 21, 2026 - 14:52
0
प्रयागराज में STF का बड़ा एक्शन:85.50 लाख का 342 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 342 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 85.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में चित्रकूट जाने वाली सड़क पर की गई। STF की प्रयागराज फील्ड इकाई को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य छत्तीसगढ़ के रायपुर से महिंद्रा बोलेरो पिकअप में अवैध गांजा लादकर प्रयागराज की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर STF टीम ने एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा की मौजूदगी में पिकअप की तलाशी ली। जांच के दौरान गाड़ी में रखे खाली प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखा गया 342 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद आरोपी रमेश कुमार यादव (निवासी ग्राम पूरे कान्ता, थाना हंडिया, प्रयागराज) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। छत्तीसगढ़ में गांजा सप्लाई करते थे आरोपी पूछताछ में रमेश ने बताया कि उनका गिरोह लंबे समय से रायपुर (छत्तीसगढ़) से गांजा लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता है। उसके अनुसार, बरामद पिकअप का मालिक श्याम बहादुर (निवासी होलापुर, थाना हंडिया) है, जो मुकेश यादव (निवासी ग्राम धनजइया, थाना हंडिया) के साथ मिलकर तस्करी का काम करता है। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह मालिक के कहने पर गाड़ी लेकर रायपुर गया था, जहां मुकेश यादव के कहने पर एक व्यक्ति को गाड़ी दी गई। उस व्यक्ति ने खाली कैरेट की आड़ में गांजा लादकर गाड़ी वापस की और वह उसे प्रयागराज ले आया। गिरोह आपस में मुनाफा बांटता था और खेप समय पर पहुंचाने के बदले रमेश को 20 हजार रुपये अलग से मिलते थे। मौके से 342 किलो गांजे के अलावा महिंद्रा बोलेरो पिकअप और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ 2021 में प्रयागराज के झूसी थाने में दो मामले पहले से दर्ज हैं, और आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User