तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल:महराजगंज के औरटार के पास हादसा; रामरतन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महराजगंज जिले के औरटार के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रामरतन साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। रामरतन सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की जानकारी मिलने पर रामरतन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)