पत्नी से विवाद के बाद पति ने कीटनाशक पीया, मौत:देवरिया में तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए परिजन, पुलिस ने शुरू की जांच
देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के जसई सोहसा गांव में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद किसान रामनिवास (58) ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तीन बेटों के पिता थे रामनिवास परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर रामनिवास का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने कीटनाशक पी लिया। रामनिवास खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)