पुरानी रंजिश में चार लोगों ने पिता-पुत्र को पीटा:रामपुर में मोटरसाइकिल की रॉड से हमला, दोनों के सिर में सात-सात टांके

Nov 11, 2026 - 09:13
0
पुरानी रंजिश में चार लोगों ने पिता-पुत्र को पीटा:रामपुर में मोटरसाइकिल की रॉड से हमला, दोनों के सिर में सात-सात टांके
रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवात की रात्रि करीब चार लोगों ने मेवला कला गांव के निकट पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल की रॉड से दोनों की जमकर पिटाई की। हमले में पिता परमवीर (39) और उनका 17 वर्षीय बेटा विमल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में सात-सात टांके आए हैं। उनके सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल परमवीर ने बताया कि करीब 1 साल पहले आरोपियों को गांव में ही किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी वहां मेरा बेटा घटना को खड़ा होकर देख रहा था। रंजिश को लेकर हमारे साथ मारपीट की मेरे बेटे ने उसे वक्त उनको नहीं बचाया इसी बात से रंजिश मानते हुए यह बात कही थी कि जहां हमको मिल गए हम भी मारेंगे कि तुमने हमें लड़ाई में बचाया नहीं बस इतनी सी बात की रंजिश को लेकर हमारे साथ मारपीट की है। घटना के बाद खाने की पुलिस में सामुदायिक केंद्र भेजो वहां के डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल हर ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार की रात्रि करीब 11:00 बजे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जहां मेडिकल परीक्षण के दौरान घायल पक्ष के परिजनों ने घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने पिता-पुत्र को घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल की रॉड से दोनों पर वार किए। आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज हमले में पिता और पुत्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा चेहरे और गले पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार, परमवीर की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपों और मारपीट की परिस्थितियों की जांच कर रही है। वहीं, जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान घायल पिता-पुत्र के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User