पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने घर में घुसकर पीटा:रहीमाबाद में व्यक्ति का हाथ टूटा, बेटी समेत परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं

Nov 26, 2026 - 17:22
0
पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने घर में घुसकर पीटा:रहीमाबाद में व्यक्ति का हाथ टूटा, बेटी समेत परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं
लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला हुआ। रामकिशोर ने आरोप लगाया कि गांव के दिनेश और उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। रामकिशोर का हाथ टूट गया और उनकी बेटी ज्योति समेत परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। घटना छेदन खेड़ा मजरा दिलावर नगर गांव की है। लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे रामकिशोर (45) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के दिनेश पुत्र स्व. द्वारिका से उनकी पुरानी रंजिश है। आरोप है कि 18 नवंबर की शाम करीब सात बजे दिनेश, अमरेश, शेरा और सूरज लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने रामकिशोर पर हमला कर दिया। बेटी के सिर में चोट लगी रामकिशोर की पत्नी और बेटी ज्योति बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। हमले में रामकिशोर के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। ज्योति के सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज रामकिशोर का आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने रहीमाबाद थाने में शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User