बाराबंकी में 33 वाहनों के चालान, 10 सीज:तीन जगहों से हटे अवैध ऑटो स्टैंड, परिवहन विभाग ने चलाया अभियान
बाराबंकी में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत विशेष अभियान चलाया। गुरुवार शाम चार बजे शुरू हुए अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 10 वाहनों को सीज कर थानों में रखवाया गया। अभियान के दौरान शहर में सड़क किनारे संचालित अवैध ऑटो स्टैंड भी हटवाए गए। पटेल तिराहे समेत तीन स्थानों से इन स्टैंडों को हटाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)