पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति में वापसी की:बेटे की गिरफ्तारी को बताया साजिश, पुलिस-प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाया

Nov 19, 2026 - 23:31
0
पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति में वापसी की:बेटे की गिरफ्तारी को बताया साजिश, पुलिस-प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाया
महोबा के खरेला निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने 18 नवंबर को सोशल मीडिया पर 7 मिनट 47 सेकंड का वीडियो जारी कर सक्रिय राजनीति में लौटने का ऐलान किया। बीएसपी सरकार में श्रम मंत्री रहे सिंह ने इसी साल 11 अप्रैल को राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी। वीडियो में उन्होंने कहा कि संन्यास लेने का फैसला उनकी भूल थी। उनके मुताबिक, देश की व्यवस्था की खामियों को राजनीति में रहकर ही दूर किया जा सकता है। बुंदेलखंड के लोगों के सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात कही बादशाह सिंह ने कहा कि वह आखिरी सांस तक अपने क्षेत्र के युवाओं और बुंदेलखंड के लोगों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बेटे की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश वीडियो में उन्होंने अपने बड़े बेटे सूर्यदेव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया। सिंह के मुताबिक, 16 नवंबर को लखनऊ में सूर्यदेव के साथ पढ़ने वाले एक युवक का चाय की दुकान पर विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट और फायरिंग की जानकारी सामने आई थी। सिंह का आरोप है कि 18 नवंबर को खरेला पुलिस के कुछ कर्मचारी उनके पास पहुंचे। उन्होंने शिनाख्त के नाम पर उनके बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस के हवाले करने को कहा। भरोसा करके उन्होंने तीनों को पुलिस के साथ भेज दिया। पीड़ित ने पहचानने से किया इनकार, फिर भी बेटे की गिरफ्तारी का आरोप बादशाह सिंह के मुताबिक, लखनऊ में पीड़ित ने तीनों युवकों को पहचानने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद उनके बेटे सूर्यदेव को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर धोखा देने का आरोप लगाया। लैकफेड घोटाले में जेल जाने का भी किया जिक्र वीडियो में बादशाह सिंह ने अपने पुराने विवादों और लैकफेड घोटाले में जेल जाने का जिक्र किया। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का चौथा बड़ा धोखा बताया। साथ ही संभावित साजिशों और झूठे मुकदमों की आशंका भी जताई। वीडियो के अंत में उन्होंने बुंदेलखंड के लोगों से साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब वह कभी राजनीति नहीं छोड़ेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User