'खेल-कोटे की भर्ती में 6 अभ्यर्थियों को मौका देना गलत':हाईकोर्ट ने उम्मीदवारी अमान्य की, 120 की मूल सूची से चयन पूरा करने का आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी पुलिस की खेल कोटे से सिपाही भर्ती में छह अतिरिक्त अभ्यर्थियों को ट्रायल में शामिल करने को गैरकानूनी माना है। कोर्ट ने इन छह अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अमान्य कर दी है। साथ ही भर्ती बोर्ड को 120 अभ्यर्थियों की मूल सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। 12 पदों के लिए 13वें नंबर पर थे याचिकाकर्ता न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने नितीश कुमार की याचिका पर यह आदेश दिया। नितीश ने खेल कोटे के तहत क्रॉस कंट्री स्पर्धा में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया था। प्रारंभिक सूची में उन्हें 13वां स्थान मिला था, जबकि संबंधित श्रेणी में 12 पद थे। याचिकाकर्ता का कहना था कि दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी सूची में छह अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद बाद में उन्हें ट्रायल में शामिल होने का मौका दिया गया। इससे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई और इन अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला। 120 की सूची में बाद में जोड़े छह नाम राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि भर्ती बोर्ड ने 3 नवंबर 2025 को नोटिस जारी किया था। इसमें आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को तीन दिन के भीतर दस्तावेज जमा करने का मौका दिया गया था। इसके बाद 120 पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। बाद में इसमें छह और नाम जोड़कर संख्या 126 कर दी गई। कानूनी मान्यता देने से इनकार किया कोर्ट ने कहा कि 120 अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के बाद छह अन्य अभ्यर्थियों को शामिल करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। इस संबंध में कोई वैध आदेश भी पेश नहीं किया गया। न ही संबंधित अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन रिकॉर्ड पर रखे गए। कोर्ट ने बाद में तैयार की गई 126 अभ्यर्थियों की सूची को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया। साथ ही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को 120 अभ्यर्थियों की मूल सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)