लखनऊ में 20-21 नवंबर को होगा देशज उत्सव:लोहिया पार्क में देशभर की लोककलाएं दिखेंगी; मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शुभारंभ

Nov 19, 2026 - 23:31
0
लखनऊ में 20-21 नवंबर को होगा देशज उत्सव:लोहिया पार्क में देशभर की लोककलाएं दिखेंगी; मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शुभारंभ
लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में 20 और 21 नवंबर को देशभर की लोकसंस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा। यहां ‘देशज’ उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 20 नवंबर को शाम 4 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। दोनों दिन कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होंगे। यह आयोजन सोनचिरैया की कला एवं संस्कृति सेवा के 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश की लोककलाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देना और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना है। राजस्थान से सिक्किम तक दिखेगी लोककला महोत्सव में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। राजस्थान के तेरह ताली, चकरी और घूमर, गुजरात के भवाई, महाराष्ट्र की लावणी और सिक्किम के याक छम एवं सिंही छम लोकनृत्य दर्शकों को देखने को मिलेंगे। मध्य प्रदेश का गेड़ी जनजातीय नृत्य, पश्चिम बंगाल का छऊ पुरुलिया और ओडिशा का बोंडा जनजातीय लोकनृत्य भी आकर्षण होंगे। केरल की कथकली प्रस्तुति भी होगी। आल्हा, लोकगीत और नौटंकी की भी धूम लोकगायन में मध्य प्रदेश के संजू बघेल आल्हा और सुनील लोधी (हनुमान अंश) लोकभजन प्रस्तुत करेंगे। पंजाब के जसबीर ‘जस्सी’ लोकगीतों से समां बांधेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश की धोबिया लोकनृत्य, नौटंकी दहीवाली और मालिनी अवस्थी की नकटौरा प्रस्तुति उत्सव में स्थानीय लोकपरंपराओं की रंगत बिखेरेंगी। आयोजन के निवेदकों में डॉ. विद्या विन्दु सिंह और मालिनी अवस्थी शामिल हैं। उन्होंने शहरवासियों से उत्सव में पहुंचकर देश की विविध लोककलाओं का आनंद लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User