बदायूं के एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया का तबादला:लखनऊ में एएसपी ट्रैफिक बनाए गए, IPS आदित्य बने नए एसपी देहात
यूपी में 18 एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें बदायूं के एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया भी शामिल हैं। उन्हें लखनऊ में एएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस आदित्य को बदायूं का नया एसपी देहात बनाया गया है। आईपीएस आदित्य 2021 बैच के अधिकारी हैं। वहीं, 2005 बैच के पीपीएस अधिकारी डॉ. हृदेश कठेरिया 31 जुलाई 2025 को बदायूं आए थे। करीब 16 महीने तक यहां तैनात रहने के बाद उनका तबादला किया गया है। बड़ी घटनाओं में पुलिस का पक्ष रखने में आगे रहे अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. कठेरिया बड़ी घटनाओं पर बचाव की मुद्रा में आने के बजाय पुलिस का पक्ष रखने में आगे रहते थे। उनके कार्यक्षेत्र के अलग-अलग सर्किल में कई बड़ी घटनाएं हुईं। पुलिस ने समय रहते इनका खुलासा किया। जांच से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक पुलिस टीमों को उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। अब आईपीएस आदित्य बदायूं में एसपी देहात की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का खुलासा और पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने की चुनौती होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)