पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज होगी:जौनपुर में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए व्यवस्था शुरू
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई है। नई व्यवस्था के तहत महाविद्यालय एक साथ 100 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। नकल या अनुचित साधन के प्रयोग के मामलों में यूएफएम की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। कुलपति प्रो. आरके सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर एमबीए विभाग के शिक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने प्रक्रिया समझाने वाला वीडियो जारी किया है। इसमें जौनपुर और गाजीपुर के संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की जानकारी दी गई है। प्राचार्य लॉगिन से दर्ज होगी हाजिरी महाविद्यालय के संचालक प्राचार्य लॉगिन पर जाकर सबसे पहले संबंधित पाठ्यक्रम का चयन करेंगे। इसके बाद परीक्षा के विकल्प में कैरी फॉरवर्ड या संबंधित सेमेस्टर की परीक्षा स्थिति चुननी होगी। ओके करने के बाद परीक्षार्थियों का पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, अनुक्रमांक और नामांकन संख्या शामिल होगी। एक पेज पर 100 विद्यार्थियों के नाम दिखेंगे। सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति एक साथ दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यूएफएम की कार्रवाई भी होगी ऑनलाइन परीक्षा के दौरान किसी विद्यार्थी के नकल या अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर यूएफएम की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए वीडियो जारी किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)