सैकड़ों पटेल मर गए; रबड़ी-मलाई से उनका मुंह बंद था:अनुप्रिया पटेल पर डॉ आरएस पटेल का आरोप, बोले-फर्स्ट मोर्चा लड़ेगा पटेलों-पिछड़ों की लड़ाई

Nov 25, 2026 - 18:26
0
सैकड़ों पटेल मर गए; रबड़ी-मलाई से उनका मुंह बंद था:अनुप्रिया पटेल पर डॉ आरएस पटेल का आरोप, बोले-फर्स्ट मोर्चा लड़ेगा पटेलों-पिछड़ों की लड़ाई
वाराणसी में नयी बनी जनहित संकल्प पार्टी गुरुवार को बड़ी रैली कर चुनावी शंखनाद करेगी। इसमें एक नए चुनावी मोर्चे; फर्स्ट मोर्चे का एलान होगा। इस संबंध में बुधवार को सरदार सेना और जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरएस पटेल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे साथ कई पार्टियां आ रही हैं। और यह नया मोर्चा पिछड़े, दलितों, पटेलों और अल्पसंख्यकों के हित की बात करने के लिए यूपी की सभी 403 सीट पर लड़ेगा। वहीं वाराणसी की रोहनिया और सेवापुरी सीट पर अनुप्रिया पटेल के दबदबे पर आर एस पटेल ने कहा - पटेलों पर दबदबा कैसा; जब पटेल मर रहे थे तो वो कहां थीं। उन्होंने जब पटेलों के लिए लड़ा नहीं तो वो पटेलों की पार्टी कैसे। सैकड़ों पटेल मारे गए और मुंह उनका बंद था। क्योंकि वो मलाई और रबड़ी खा रहीं थीं। हम देंगे प्रदेश को नया विकल्प, बनेगा फर्स्ट मोर्चा डॉ आरएस पटेल ने बताया - जनहित संकल्प पार्टी का गुरुवार 26 नवंबर को प्रथम स्थापना दिवस, संविधान दिवस के अवसर पर मनाया जाएगा। पटेल तालाब, कोरौता में हमारा प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के दर्जनों पॉलिटिकल पार्टीज का एक मोर्चा तैयार होने जा रहा है। जिसका नाम फर्स्ट मोर्चा रखा गया है। इसमें कौन-कौन पार्टियां हमारे साथ आ रही हैं। इसकी घोषणा भी कल ही हम करेंगे। उत्तर प्रदेश में पक्ष और विपक्ष से, दोनों से जनता ऊब चुकी है। उत्तर प्रदेश का समाज दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और महिलाओं के न्याय के लिए विकल्प चाहता है। और नया विकल्प ये लाल-पीली क्रांति के रूप में जेएसपी (JSP) उत्तर प्रदेश को देने जा रही है। मुसलामानों की रोज हो रही मॉब लिंचिंग डॉ आरएस पटेल ने कहा - भारतीय जनता पार्टी की सरकार में करीब-करीब उत्तर प्रदेश के अंदर 1000 से ज्यादा किसान मारे गए। पटेलों की बात करें तो सैकड़ों पटेल मार दिए गए। दलितों की बात करेंगे तो 500 से ज्यादा मार दिए गए, पासी मार दिए गए। मुसलमानों की तो मॉब लिंचिंग रोज हो रही है। उत्तर प्रदेश में 10 साल के अंदर हमारा जो ऑर्गेनाइजेशन 'सरदार सेना' था। उसके बैनर तले एक-एक दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों की लड़ाई हम लोग लड़े। अब जब 'जनहित संकल्प पार्टी' सरदार सेना ने बनाई है। पिछले साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन हमने इसे बनाया था। ताकि इस देश में संविधान लागू हो सके। संविधान की लड़ाई, वास्तविक हक-हकूक की लड़ाई जनहित संकल्प पार्टी लड़ने जा रही है। क्योंकि देश में संविधान तो है लेकिन संविधान को लागू कराने का काम अब तक किसी ने ठीक से नहीं किया। जिसे हम कराएंगे। INDI गठबंधन भी रहा मौन एक सवाल के जवाब में डॉ आरएस पटेल ने कहा - कांग्रेस और जो भी पार्टियां इंडि गठबंधन में हैं। ये लोग भी जहां भी दलित, पिछड़ों के अधिकारी जहां भी छीने गए वहां सब मौन थे। ऐसे में हम फ्रंट का गठन कर रहे हैं। जिसका नाम फर्स्ट फ्रंट रखा गया है। इसमें सभी की लड़ाई एक मंच पर मौजूद लोग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User