अंकित बालियान केस के आरोपियों की पेशी नहीं हुई:गुरुवार को होगी सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नहीं होने से रिमांड पर सुनवाई टली
कैराना में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश के आरोपी तिहाड़ जेल में बंद शूटर योगेश टुंडा और दीपक डबास के पुलिस कस्टडी रिमांड पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी नहीं होने के कारण अदालत में सुनवाई टल गई। अब अदालत ने गुरुवार की तारीख तय की है। जिम से लौटते समय गोलियां बरसाकर की थी हत्या 26 अगस्त की शाम जिम से लौटते समय बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान सीसीटीवी फुटेज में चार हमलावरों के चेहरे कैद हुए थे। 31 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल सुमित और मोहित को मार गिराया था। वहीं, एक लाख रुपये के इनामी सत्यम कादियान, आर्यन संधू और साजिश में शामिल भोलू शाहपुरिया को भगोड़ा घोषित किया गया था। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तिहाड़ और करनाल जेल में बंद आरोपियों को बनाया गया है आरोपी पुलिस ने हत्या की साजिश में तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया के अलावा करनाल जेल में बंद राकेश पंपू को भी आरोपी बनाया है। योगेश टुंडा और दीपक डबास के पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए पहले 20 नवंबर और फिर बुधवार की तारीख तय की गई थी, लेकिन दोनों की पेशी नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब गुरुवार को होगी सुनवाई एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों के पुलिस कस्टडी रिमांड पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)