रेलवे ने चलाईं 10 विशेष ट्रेनें:बिहार, मुंबई, पुणे और दिल्ली के लिए 27 नवंबर तक मिलेगी सुविधा
उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों सुविधा के लिए बिहार, मुंबई, पुणे और दिल्ली के बीच 10 विशेष गाड़ियों का संचालन किया है। ये ट्रेनें 21 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर एक-एक फेरे के लिए चलेंगी। मुजफ्फरपुर से हडपसर गाड़ी संख्या 05213 मुजफ्फरपुर–हडपसर विशेष ट्रेन 21 नवंबर को मुजफ्फरपुर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह हाजीपुर, सोनपुर, पटलीपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और मनमाड होते हुए हडपसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05214 हडपसर–मुजफ्फरपुर 23 नवंबर को शाम 7:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे। रक्सौल से मुंबई रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन संख्या 05563, 22 नवंबर को रात 7:10 बजे रक्सौल से रवाना होगी। यह मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटलीपुत्र, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक रोड होते हुए 23 नवंबर को सुबह 8:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 05564, 24 नवंबर को शाम 6:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और 25 नवंबर को सुबह 6:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसमें 3 एसी तृतीय, 6 सामान्य, 7 स्लीपर और 2 एसएलआर कोच रहेंगे। मुजफ्फरपुर से दिल्ली मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 05211, 22 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। यह प्रयागराज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद होते हुए 23 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05212, 23 नवंबर को दोपहर 3:45 बजे आनंद विहार से चलेगी और 24 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी प्रथम, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। मुजफ्फरपुर से मुंबई मुजफ्फरपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 05217, 23 नवंबर को सुबह 8:40 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। यह छपरा, बनारस, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण और ठाणे होते हुए उसी दिन रात 10:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 05218, 25 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और 26 नवंबर को सुबह 4:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसमें 11 स्लीपर, 3 सामान्य, 2 एसएलआर और 2 एसी तृतीय श्रेणी के कोच रहेंगे। गोरखपुर से मुंबई गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन 05091, 23 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह लखनऊ, कानपुर, टुंडला, आगरा, कोटा, रतलाम, सूरत और बोरीवली होते हुए 24 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।[1]
वापसी में 05092, 25 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और उसी दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। छपरा से उधना छपरा–उधना जंक्शन विशेष ट्रेन 05115, 24 नवंबर को शाम 6:20 बजे छपरा से रवाना होगी। यह वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, अकोला और नंदुरबार होते हुए 25 नवंबर को सुबह 5:20 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 05116, 26 नवंबर को सुबह 10:00 बजे उधना जंक्शन से चलेगी और उसी दिन रात 8:50 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें 15 एलएचबी कोच रहेंगे। गोरखपुर से पुणे गोरखपुर–हडपसर विशेष ट्रेन 05093, 24 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, मनमाड और अहमदनगर होते हुए 25 नवंबर को सुबह 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में 05094, 26 नवंबर को सुबह 10:05 बजे हडपसर से चलेगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 एलएचबी कोच रहेंगे। गोरखपुर से दिल्ली गोरखपुर–दिल्ली विशेष ट्रेन 05019, 24 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह लखनऊ, कानपुर, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए 25 नवंबर को सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 05020, 25 नवंबर को सुबह 11:10 बजे दिल्ली से चलेगी और 26 नवंबर को सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें 6 स्लीपर, 7 सामान्य और 2 एसएलआर कोच रहेंगे। गोरखपुर से मुंबई दूसरी ट्रेन गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 05097, 25 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए 26 नवंबर को सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 05098, 27 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और उसी दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें 20 एलएचबी कोच रहेंगे। छपरा से मुंबई छपरा–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन 05185, 25 नवंबर को रात 9:00 बजे छपरा से रवाना होगी। यह सीवान, बनारस, गया, प्रयागराज रामबाग, गोविंदपुरी, टुंडला, आगरा, कोटा, रतलाम, सूरत और बोरीवली होते हुए 26 नवंबर को सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 05186, 27 नवंबर को सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और 28 नवंबर को रात 1:30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें 18 एलएचबी कोच रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)