रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की 4 दिसंबर को शादी:4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे फेरे; पैतृक गांव में उर्दी-मटमंगरा की तैयारी
जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले की पारंपरिक रस्में प्रिया सरोज के पैतृक गांव में होंगी। परिवार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी समारोह में मुख्यमंत्री समेत राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। प्रिया सरोज के पिता और केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। शापिंग हो रही है। शादी से पहले गांव में उर्दी, मटमंगरा और भतवान जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांव के जो लोग लखनऊ में होने वाले शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए गांव में ही व्यवस्था की जाएगी। 3 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगा परिवार तूफानी सरोज ने बताया कि परिवार 3 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल पहुंचेगा। वहीं शादी से जुड़े मुख्य कार्यक्रम होंगे। उर्दी, हल्दी और मेहंदी की रस्मों का समय अभी पंडित से चर्चा के बाद तय किया जाएगा। परिवार की ओर से शादी की खरीदारी भी की जा रही है। 20 नवंबर से तेज होगी खरीदारी और तैयारियां सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। अभी तैयारियों के लिए समय है, लेकिन 20 नवंबर से काम और तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में भी एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी रहेगी। क्रिकेट और संसद के व्यस्त कार्यक्रम के बीच शादी प्रिया सरोज ने बताया कि आने वाले समय में रिंकू सिंह का क्रिकेट शेड्यूल व्यस्त रहेगा, जबकि उनका भी संसद का कार्यक्रम है। दोनों के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए शादी की तैयारियां पहले से की जा रही हैं, ताकि सभी रस्में तय समय पर पूरी हो सकें। मुख्यमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों को भेजा जाएगा निमंत्रण जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में मुख्यमंत्री, राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। क्रिकेट जगत से भी कई लोगों के पहुंचने की संभावना है। हालांकि, मेहमानों की अंतिम सूची और कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)