ललितपुर में किसान का शव पेड़ पर लटका मिला:बड़े भाई ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई
ललितपुर जिले के पूराकलां थाना क्षेत्र के मोटा गांव में शनिवार सुबह 6 बजे किसान का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय किसान घनश्याम अहिरवार के रूप में हुई। वे स्वर्गीय बिहारी अहिरवार के बेटे और मोटा गांव के रहने वाले थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे उनके बेटे करन ने खेत में चिरौल के पेड़ पर पिता का शव लटका देखा। उसने पुलिस और परिवार को सूचना दी। घनश्याम के बड़े भाई गणेश ने बताया कि वे चार भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। वे खेती-किसानी करते थे। गणेश के मुताबिक, घनश्याम पर कर्ज था और वे इससे परेशान थे। उन्होंने कर्ज के चलते आत्महत्या की आशंका जताई। पूराकलां थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)