रोडवेज बस की टक्कर से छात्रा की मौत:एटा-मैनपुरी बॉर्डर पर कोचिंग से घर लौटते समय हादसा

Nov 22, 2026 - 11:18
0
रोडवेज बस की टक्कर से छात्रा की मौत:एटा-मैनपुरी बॉर्डर पर कोचिंग से घर लौटते समय हादसा
एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से 18 वर्षीय छात्रा अंजली की मौत हो गई। वह कोचिंग से घर लौट रही थी। घटना कल्याणपुर गांव के पास एटा-मैनपुरी बॉर्डर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ। एटा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सड़क पार कर रही अंजली को टक्कर मार दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंजली को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रात 2 बजे हुआ। अंजली, सुभाषचंद्र की बेटी थी और मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के भरतपुरा की रहने वाली थी। वह सरीकपुर से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। अंजली के चचेरे भाई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने परिवार को हादसे की सूचना दी। उनके मुताबिक, जब परिवार मौके पर पहुंचा तो अंजली की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रोडवेज बस को पकड़ लिया है। एसआई विपिन भाटी ने बताया कि मैनपुरी बॉर्डर पर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छात्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User