वाराणसी पहुंचा अमेरिका का साफ्टवेयर इंजीनियर:बोला- सनातन ने मेरी जिदंगी बदली, मैं हनुमान भक्त; अस्सी घाट पर 108 बार चालीसा पढ़ी

Nov 22, 2026 - 11:18
0
वाराणसी पहुंचा अमेरिका का साफ्टवेयर इंजीनियर:बोला- सनातन ने मेरी जिदंगी बदली, मैं हनुमान भक्त; अस्सी घाट पर 108 बार चालीसा पढ़ी
अमेरिका के शिकागो के रहने वाले एलेक्स मॉम सिलिविक (Alex Mom Silivik) वाराणसी पहुंचे। उन्होंने अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। विधि-विधान से पूजन किया। फिर घाट पर बैठकर 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। एलेक्स मॉम सिलिविक ने कहा- मैं हनुमानजी और नीम करोली बाबा के भक्त हूं। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। यह ईश्वर, प्रेम और सेवा से जुड़ने का माध्यम है। इसके पाठ से हृदय खुलता है। जरूरतमंदों की सेवा करने की शक्ति मिलती है। एलेक्स बोले- सनातन ने मेरा जीवन बदला, मुझे नई दिशा दी एलेक्स ने 3 दिन पहले काशी पहुंचे। उनके साथ 7 दोस्त भी हैं। रविवार को दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि मैं साफ्टवेयर इंजीनियर हूं। शिकागो की एक कंपनी में काम करता था। काम करने के दौरान में ड्रग्स लेने लगा। मैं नशा छोड़ना चाहता था, लेकिन छोड़ नहीं पा रहा था। करीब 10 साल पहले मैंने नीम करौली बाबा के बारे में सुना। मैं यहां आया, उनके बारे में जानकारी की। फिर मैंने साधना की। तब मैंने सनातन के बारे में जाना। आध्यात्मिक साहित्य को पढ़ा। भगवद्गीता समेत कई धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन किया। सनातन से जुड़ने के बाद मेरे जीवन को नई दिशा मिली। मेरे जीवन में अद्भुत बदलाव आया। मैंने नशा छोड़ दिया। मुझे मेरे अंदर एक शक्ति का आभास हुआ। फिर मैंनेनीम करौली बाबा को अपना गुरु मान लिया। अब मैं अपने समूह के साथ योग और मेडिटेशन करता हूं। मैं हनुमानजी और नीम करोली बाबा के नाम पर भंडारा भी करता हूं। एलेक्स बोले- शिव की आध्यात्मिक ऊर्जा मुझे आकर्षित करती है एलेक्स ने बताया कि वाराणसी प्रकाश की नगरी है। जो मुझे बेहद पसंद है। यहां भगवान शिव की आध्यात्मिक ऊर्जा मुझे आकर्षित करती है। मैं भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करता रहता हूं। लेकिन वाराणसी मेरे दिल में विशेष स्थान रखता है। यहां गोस्वामी तुलसीदास का जीवन, महाश्मशान घाट और भगवान शिव, मां काली व हनुमानजी के मंदिर मुझे आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं। गुरु की कृपा ही मुझे बार-बार काशी लेकर आती है। अमेरिका में योग सिखाते हैं, लोगों की करते हैं मदद एलेक्स बताते हैं कि अमेरिका में मैं योग और ध्यान सिखाता हूं। आध्यात्मिकता पर किताबें लिखने के साथ पॉडकास्ट भी करता हूं। ड्रग्स और शराब की लत से जूझ रहे लोगों को इससे बाहर निकलने और बेहतर जीवन की ओर बढ़ने में मदद करता हूं। मेरे लिए आध्यात्मिकता का अर्थ केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और सेवा के जरिए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। पुरोहित ने बताया- गंगा किनारे एक्लेक्स ध्यान करते हैं पुरोहित दीपक कुमार पांडे ने बताया यह काफी समय से यहां आते रहे हैं इससे पहले इन लोगों ने यहां पर विशेष पूजा कराई थी और जरूरतमंद लोगों को दान भी किया था। यह सभी बनारस गंगा किनारे स्थित एक जगह रुकते हैं और वहां ध्यान लगाते हैं। आज इन लोगों ने इच्छा जीति कि वह मां गंगा की पूजा करेंगे आरती उतरेंगे और उसके बाद उन्होंने घाट पर ही 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User