सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा सवारियों से भरा ऑटो:हमीरपुर में भाई-बहन समेत सात घायल, तीन गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Nov 21, 2026 - 21:18
0
सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा सवारियों से भरा ऑटो:हमीरपुर में भाई-बहन समेत सात घायल, तीन गंभीर हालत में कानपुर रेफर
हमीरपुर में शनिवार शाम हमीरपुर-कुरारा स्टेट हाईवे पर वन विभाग के पास सवारियों से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में भाई-बहन समेत सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। शनिवार शाम करीब छह बजे ऑटो कुरारा से सवारियां लेकर हमीरपुर आ रहा था। हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग के पास नो एंट्री में खड़ा ट्रक चालक को दिखाई नहीं दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। भाई-बहन समेत सात लोग घायल हादसे में छानी खुर्द निवासी दीपू द्विवेदी के 14 वर्षीय बेटे लक्ष्य और 12 वर्षीय बेटी अनुष्का, सुमेरपुर निवासी 56 वर्षीय रामरतन, कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार, छानी निवासी 30 वर्षीय ऋषि पाठक, 38 वर्षीय श्यामजी साहू और छानी खुर्द निवासी 58 वर्षीय मायादेवी पत्नी जयकरन पाठक घायल हो गईं। रामरतन, अनिल और शंकर की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। राहगीरों ने डायल 102 पर भी सूचना दी थी। एंबुलेंस के ईएमटी संकेत और पायलट आलोक ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी भूपेंद्र ने भी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने और उनके इलाज की व्यवस्था में मदद की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User