रोटावेटर में फंसा युवक, सिर का आधा हिस्सा कटकर अलग:लखनऊ में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ रहा था, क्षत-विक्षत हुआ शव

Nov 21, 2026 - 21:34
0
रोटावेटर में फंसा युवक, सिर का आधा हिस्सा कटकर अलग:लखनऊ में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ रहा था, क्षत-विक्षत हुआ शव
लखनऊ में रोटावेटर में फंसकर 20 साल के युवक की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान वह ट्रैक्टर पर चढ़ रहा था। इसी दौरान रोटावेटर के नीचे आ गया। हादसे में लवकुश का सिर आधा कटकर अलग हो गया और शव क्षत-विक्षत हो गया। वह अपने चचेरे भाई के साथ गांव के एक व्यक्ति के खेत में ट्रैक्टर लेकर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सरोजनीनगर इलाके में शनिवार शाम की है। पढ़िए पूरी खबर चाचा के साथ जुताई करने गया था मीरानपुर पिनवट के निवासी रामविलास अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। परिवार में पत्नी अर्चना, बेटा लवकुश, कौशल और बेटी माया है। लवकुश ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार शाम अपने चाचा कुंदन (24) पुत्र जमुना प्रसाद के साथ गांव के ही मनोहर लाल की खेत में जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर कुंदन चला रहा था। तभी लवकुश ट्रैक्टर पर बैठने के लिए पीछे से चढ़ने लगा। पैर फिसलने से रोटावेटर के नीचे आया इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह उसके नीचे चला गया। कुंदन उसे देख पाता, उससे पहले ही लव कुश की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कुंदन ट्रैक्टर छोड़कर मौके से चला गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग खेत में पहुंच गए। क्षत-विक्षत शव देखकर परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। ……………………….. ये खबर भी पढ़िए- बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने छत से कूदकर जान दी:लखनऊ में पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की; भांजे के साथ रहते थे लखनऊ में शनिवार दोपहर दमा की बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने से पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की। इसके बाद छत से छलांग लगा दी। वह लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान रहते थे। प्रदीप (56) ने शादी नहीं की थी। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User