हमीरपुर में मतदाता सूची सुधार के लिए अभियान चला:बूथों पर नाम जुड़वाने, विवरण सुधारने और अपात्र नाम हटाने के आवेदन लिए गए
हमीरपुर जिले में शनिवार और रविवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अपात्र नाम हटाने के आवेदन लिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि अभियान जिलेभर में चलाया गया। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और उसमें दर्ज जानकारी सही रखना था। उन्होंने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। नाम, पता या अन्य जानकारी में गलती होने पर फार्म-8 से संशोधन कराया जा सकता है। अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरकर आवेदन किया जा सकता है। अभियान में मिले आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। एडीएम ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और जानकारी जांचने की अपील की। नाम छूटने या जानकारी गलत होने पर संबंधित बीएलओ के जरिए आवेदन करने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)