शादी समारोह में जेवरात व कैश से भरा बैग चोरी:दिल्ली के द्वारका से गाजियाबाद आई थी बारात, मेहमान बनकर घूमता रहा चोर
गाजियाबा मे शादी समारोहों में शामिल होने वाले लोग सावधान रहें। गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में चोरी की बड़ी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
वीडियो में एक शख्स शादी समारोह के बीच बड़ी ही चालाकी से जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी करता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दिल्ली से आई थी बारात बैंक्वेट हॉल में दिल्ली के द्वारका से बारात आई हुई थी। इसी दौरान एक युवक मेहमानों के बीच शामिल हो गया। समारोह में एक टेबल पर ब्राउन रंग का बैग रखा हुआ था, जिसमें करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद रखे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी आसपास के माहौल पर नजर रखता है और मौका मिलते ही टेबल पर रखा बैग उठाकर वहां से निकल जाता है। आरोपी इतनी सफाई से वारदात को अंजाम देता है कि कुछ देर तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती।
चोरी हुए बैग में कुल करीब 22.5 लाख रुपये का सामान और नकदी थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शादी समारोहों में सुरक्षा व्यवस्था और मेहमानों के बीच सामान की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश किए जाने की बात सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)