पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:देवरिया में मजदूर की मौत; मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Nov 21, 2026 - 22:06
0
पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:देवरिया में मजदूर की मौत; मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
देवरिया के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में शनिवार रात पारिवारिक विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी सरल पुत्र बहादुर मजदूरी करता था। शनिवार देर शाम वह काम से घर पहुंचा था। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद सरल की तबीयत बिगड़ने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले के लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के घर पहुंचने लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User