शादी समारोह में करंट से दो बैंडकर्मियों-दो घोड़ियों की मौत:फिरोजाबाद में घुड़चढ़ी के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से छुई बग्गी, एक घायल
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर बाजवा में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बैंड-बाजे वाली बग्गी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बग्गी में करंट उतरने से दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें लगी दो घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। मथुरा से आई थी बारात जानकारी के अनुसार, ग्राम दौलतपुर निवासी सुभाष चंद्र की भतीजी निशा की शादी का समारोह चल रहा था। बारात मथुरा जिले के फरह क्षेत्र से आई थी। समारोह में सिरसागंज कस्बे का जनता बैंड बुलाया गया था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बैंड की बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे बग्गी में करंट उतर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गायक समेत दो बैंडकर्मियों की मौत, दोनों घोड़ियों ने भी तोड़ा दम हादसे में बग्गी पर मौजूद गायक पप्पू सिद्दीकी (45), निवासी मियां बाजार, सिरसागंज और बैंडकर्मी अकील (42), निवासी नगला राधे, थाना सिरसागंज की करंट लगने से मौत हो गई। बग्गी में लगी दोनों घोड़ियों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे सूचना मिलते ही सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल ठीक है। हादसे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)