आगरा में शॉर्ट सर्किट से शराब ठेके में आग:50 लाख की शराब, सीसीटीवी और फर्नीचर जलकर खाक; एक घंटे में आग पर काबू पाया

Sep 26, 2026 - 14:18
0
आगरा में शॉर्ट सर्किट से शराब ठेके में आग:50 लाख की शराब, सीसीटीवी और फर्नीचर जलकर खाक; एक घंटे में आग पर काबू पाया
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर सिंह मॉडल शॉप कंपोजिट शराब ठेके में शनिवार देर रात आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरे ठेके को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में करीब 50 लाख रुपए की शराब, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। ठेका मालिक डॉ. एके सिंह के मुताबिक, कर्मचारी बलदेव और शीरेश रात करीब 10 बजे ठेका बंद करके पीछे बने कैंटीन में सोने चले गए थे। रात करीब एक बजे दुकान के बाहर लगे बिजली मीटर से चिंगारी निकलने लगी, जिससे आग फैल गई। आसपास के लोगों ने कर्मचारियों को जगाकर आग की जानकारी दी। रामबाग डिविजन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User