शाहजहांपुर में खड़ी कार में आग लगी:पुवायां रोड पर दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई, कारण की जांच जारी

Nov 07, 2026 - 06:51
0
शाहजहांपुर में खड़ी कार में आग लगी:पुवायां रोड पर दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई, कारण की जांच जारी
शाहजहांपुर के पुवायां रोड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस चौकी कैंट के पास खड़ी कार में आग लग गई। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। कार से आग की लपटें उठीं और चिंगारियां निकलने लगीं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को खबर दी। कार सदर बाजार थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी हनी आनंद की थी। पुलिस चौकी के एक सिपाही और वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अग्निशमन अधिकारी बीएन पटेल ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में आग लगने की घटनाएं पहले भी हुई हैं। इससे पहले थाना परशुरामपुरी क्षेत्र में एक किन्नर की कार में आग लगी थी। किन्नर बरेली से शाहजहांपुर आ रही थी। इसके अलावा लोदीपुर में भी एक मैरिज हाल के बाहर कार में आग लगी थी। लखीमपुर से एक परिवार उस कार से शाहजहांपुर में शादी में शामिल होने आया था। रेती रोड पर ही एक कार में आग लगी थी। जिसको दमकल विभाग ने काबू पाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User