अयोध्या में आज 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी:2100 ड्रोन दिखाएंगे रामायण के प्रसंग, 10 लाख श्रद्धालु आएंगे
अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव मनाया जाएगा। सरयू किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे। 2,147 अर्चक सरयू महाआरती करेंगे, जबकि 2,100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंग दिखाएंगे। मुख्य कार्यक्रम में 6 हजार पासधारकों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आम श्रद्धालु भी राम की पैड़ी पहुंचकर दीपोत्सव देख सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। दीपोत्सव में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। देखिए वीडियो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)